थाना झिलमिली पुलिस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में अध्ययनरत स्कूली बालक-बालिकाओं को गुड टच, बैड टच व होने वाले साइबर क्राइमों से सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी ने महिला सुरक्षा से जुड़ी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया और उसे कैसे आपरेट किया जाता है उसकी जानकारी दी। बढ़ते साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए मोबाइल का सदुपयोग करने, अनजान व्यक्ति से संपर्क नहीं करने, बैंक खातों की जानकारी नहीं देने तथा अपने निजी डाटा को पूरी तरह सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने पूछा कि थाना में पुलिस कैसे काम करती है जिस पर एसडीओपी ने पुलिस के कार्यो के बारे में विस्तार से अवगत कराया। थाना प्रभारी झिलमिली नरेन्द्र सिंह ने यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर घायल व्यक्ति की सहायता करने की समझाईश दी। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Related Articles
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी..











