छत्तीसगढ़

खाना बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा, मारपीट से आयी चोट पर महिला की मौत…..

रायगढ़ । कल दिनांक 01.01.2023 को थाना धरमजयगढ़ में ग्राम गणेशपुर के ग्राम पटेल द्वारा गांव के लक्ष्मण कोरवा द्वारा उसकी पत्नी की मारपीट कर हत्या की सूचना दिया गया । गंभीर अपराध की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी धरमजयगढ़ उप निरीक्षक नंद लाल पैंकरा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर दल-बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे । ग्राम गणेशपुर के लक्ष्मण कोरवा के घर पर उसकी पत्नी सुंदर मोती कोरवा उम्र करीब 30 वर्ष का शव पड़ा था, सिर पर चोट के निशान दिख रहे थे ।

सूचनाकर्ता एवं मृतिका के वारिसान से पूछताछ कर घटनास्थल और शव का थाना प्रभारी द्वारा बारीकी से निरीक्षण कर मर्ग पंचानामा कार्यवाही कर शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया । रिपोर्टकर्ता कुंज राम कोरवा पिता स्व. जनहु कोरवा उम्र 55 वर्ष साकिन गनेशपुर थाना धरमयजगढ़ के रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मण कोरवा के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया ।

रिपोर्टकर्ता और मृतिका के वारिसानों से पूछताछ में जानकारी मिला कि लक्ष्मण कोरवा और सुंदर मोती के चार बच्चे हैं, लक्ष्मण कोरवा करीब एक माह पूर्व बोरवेल्स में मजदुरी का काम करने गांव के कुछ लोगों के साथ तामिलनाडू गया था । लक्ष्मण कोरवा दिनांक 30.12.2022 के शाम को तामिलनाडु से गांव घर वापस आया था । दिनांक 01.01.2023 के सुबह भोर करीब 04.00 बजे लक्ष्मण कोरवा ने ग्राम पटेल- कुंज राम कोरवा के घर जाकर उसे बताया कि दो दिन से घर आ गया है उसकी पत्नी सुंदर मोती घर का कुछ काम धाम नहीं करती है और बच्चों के लिये खाना भी नहीं बना रही थी।

इसी बात को लेकर उसे रात करीब 2 बजे खाना नहीं बनाने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दी जिससे गुस्से में आकर उसे थप्पड मारा तो सुंदरमोती विवाद करने लगी । तब सुंदरमोती को हाथ मुक्का से मारपीट किया और सुंदरमोती उसके सिर को पकड कर 2-3 बार दिवाल से टकराया जिससे सुंदरमोती के सिर माथे पर चोंट लग कर खून निकलने लगा और उसकी मृत्यु हो गई है। आरोपी लक्ष्मण कोरवा के द्वारा उसकी पत्नी को शराब पीना भी बताया गया है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!