छत्तीसगढ़

ए.टी.एम. मशीन में रूपये न डालकर नगदी लाखों रूपये उड़ाने वाले सी.एम.एस. कंपनी का कस्टोडियन/कैश कलेक्शन एजेंट गिरफ्तार..

रायपुर – प्रार्थी गौरव शाही ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वर्तमान में प्रियदर्शनी नगर पचपेड़ी नाका रायपुर स्थित सी.एम.एस. इन्फो सिस्टम्स लिमि. कंपनी के एरिया आफिस में रायपुर ब्रांच का मैनेजर है। सी.एम.एस. कंपनी का कार्य विभिन्न बैकों में धनराशि आहरित कराकर सुरक्षित परिवहन उपरांत इन बैंक के ए.टी.एम. मशीन में उनके बताये अनुसार धनराशि लोड करने का कार्य राष्ट्रीय स्तर पर करती है।

यह कार्य कंपनी के कस्टोडियन/कैश कलेक्शन एजेंट के माध्यम मे करवाया जाता है। इसी कार्य के अनुक्रम में रायपुर की ए.टी.एम. रूट क्रमांक-8 पर विभिन्न बैंको से धनराशि आहरण कर संबंधित ए.टी.एम. मशीन में राशि लोड करवाने का कार्य जनवरी 2022 में कस्टोडियन/कैश कलेक्शन एजेंट यशवंत निर्मलकर पिता नंद कुमार निर्मलकर उम्र 26 वर्ष निवासी 16/194, मेकेन्ड गली, फिराहा गली, तात्यापारा, वार्ड नं. 38, शिव नगर, रायपुर और तुषार सोनी पिता राजाराम सोनी, उम्र 20 वर्ष, ग्राम व पोस्ट- भिंभौरी, जिला-बेमेतरा से करवाया जा रहा था। ए.टी.एम. को संचालित खोलने बंद करने के लिए तकनीकी रूप मंे फुलप्रुफ ऐसा सिस्टम है जिसमे संबंधित रूट के कस्टोडियन्स के अलावा अन्य कोई तीसरा व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन के वाल्ट में ना कोई धन डाल सकता है, ना ही निकाल सकता है क्योंकि इन ए.टी.एम. मशीन की चाबी एडमिन कार्ड और पासवर्ड केवल इन्हीं दोनों कस्टोडियन्स के पास रहता है। ए.टी.एम. मशीन में धनराशि लोड करने वाले कस्टोडियन्स धनराशि लोड करने के बाद मशीन के स्वीच और कांउटर में मैनुअली भरी गई राशि का अंकीय इंद्राज करते है। ए.टी.एम. मशीन में धनराशि स्वीच और मशीन कांउटर एक इलेक्ट्रानिक संचार प्रणाली साफ्टवेयर के माध्यम मे बैंक के सर्वर मंे जुड़े रहते है ताकि कस्टोडियन्स ने कितनी धनराशि ए.टी.एम. मशीन वाल्ट में भरी है की जानकारी बैंक को मिलान हेतु उपलब्ध हो सके। अगर कस्टोडियन्स निर्धारित धनराशि को न भरकर, या कम भरकर मशीन स्वीच कांउटर में अंकीय इंद्राज बढाकर कर सकते है और ए.टी.एम. मशीन लोडिंग के समय दो कस्टोडियन की उपस्थिति अनिवार्य है।

दिनांक 15.04.2022 एवं 16.04.2022 को कंपनी के आडिटर गजेन्द्र सोनगेरा द्वारा रायपुर की रूट क्रमांक-8 की कुल 22 ए.टी.एम. का आडिट किया गया। कस्टोडियन्स तुषार सोनी एवं यशवंत निर्मलकर के एक साथ उपस्थित नहीं हुये तब दिनांक 15.04.2022 को अन्य कस्टोडियन्स अशुतोष शुक्ला एवं तुषार सोनी के समक्ष एवं दिनांक 16.04.2022 को कस्टोडियन्स यशवंत निर्मलकर के साथ मुकेश हिरकाने असिस्टेंट मैनेजर ए.टी.एम. आपरेशन तथा त्रिलोक यादव के समक्ष आडिट किया गया। उक्त किये गये आडिट में दिनांक 15.04.2022 से 16.04.2022 के बीच बैक ऑफ इंडिया बैंक के कई ए.टी.एम. में 101500/- रूपये , एक्सिस बैक के कई ए.टी.एम. में 372600/- रूपये, पी.एन.बी बैंक के कई ए.टी.एम. मंे 52500/- रूपये, इंडसइंड बैंक के कई ए.टी.एम. में 69600/- रूपये कुल 04 बैंको के 18 ए.टी.एम. में 5,96,200/- रूपये की कमी पायी गयी है इस प्रकार कस्टोडियन्स यशवंत निर्मलकर और तुषार सोनी द्वारा बेईमानी से धोखाधडी कर बैंकों में आहरित धनराशि ए.टी.एम. मशीन और स्वीच कांउटर में अधिक राशि अंकीय इंद्राज कर उपरोक्त अनुसार कम राशि भरकर/डालकर कुल 5,96,200/- (अक्षरी पांच लाख छियानबे हजार दो सौ रूपये) का गबन किया गया।

जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध्स क्रमांक 197/22 धारा 420, 409, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना व आरोपियों के संबंध में प्रार्थी सहित कंपनी के अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में संलिप्त आरोपी तुषार सोनी को पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी तुषार सोनी द्वारा यशवंत निर्मलकर के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी तुषार सोनी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

प्रकरण में आरोपी यशवंत निर्मलकर फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – तुषार सोनी पिता राजाराम सोनी, उम्र 20 वर्ष, ग्राम व पोस्ट- भिंभौरी जिला-बेमेतरा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!