छत्तीसगढ़

आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी चढ़ा नैला पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चांपा : चौकी नैला के मर्ग क्र0 95/2019 धारा 174 जा0फौ0 की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के कथनों के आधार पर पाया गया कि मृतिका का अमरैयापारा निवासी नरेष सूर्यवंशी के साथ प्रेम प्रसंग था। घटना दिनांक 19.07.2019 को मृतिका अपने प्रेमी नरेष को कई बार फोन की थी। नरेष सूर्यवंषी के द्वारा मृतिका को जाओं मर आओं, जो करना है, कर लो कहने पर मृतिका के द्वारा नहरियाबाबा मंदिर के पास ट्रेन के सामने कुद कर आत्महत्या कर ली।

मर्ग जांच में मृतिका को उसके प्रेमी नरेश सूर्यवंशी द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 306 भादवि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी नरेष सूर्यवंषी उम्र 21 वर्ष निवासी अमरैयापारा को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 01.11.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!