छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की जताई संभावना…

मौसम अपडेट : रायपुर मौसम विभाग ने अगले 18 घंटे के लिए अलर्ट जारि किया है. इसमें प्रदेश के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वही बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, कबीरधाम, रायगढ़, कोरबा, कांकेर और कोंडागांव के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!