छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम, रायपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन, टूटा 8 साल पुराना रिकॉर्ड..

CG Weather Update: इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रविवार को रहा। राजधानी में अब तक का सबसे कम तापमान(Temperature) 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। 2015 में 19 जनवरी को 9.9 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया था।

प्रदेश में सबसे कम पारा कबीरधाम(Kawardha) का 2.7 डिग्री वहीं कोरिया में 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अंबिकापुर(Ambikapur) में भी दो साल पहले 4.7 डिग्री 11 जनवरी 2020 को दर्ज किया गया था। प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसके कारण रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट की अपनी चरम स्थिति पर पहुंच चुका है, अत: न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सोमवार तक यह स्थिति रहेगी। बिलासपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जसपुर, पेंड्रा रोड, कवर्धा, दुर्ग तथा इससे लगे जिलों में एक दो पैकेट में शीतलहर चलने की संभावना है।

जनवरी में पहले भी पड़ चुकी कड़ाके की ठंड सर्द सीजन शुरू हुए करीब तीन माह गुजर चुके हैं पर राजधानी(Raipur) में ठंड का असर जनवरी माह में देखने मिल रहा है। इसके पहले भी जनवरी माह में कड़ाके की ठंड पड़ चुकी है। मौसम विभाग के पिछले 10 वर्षों के आंकड़े पर गौर करें तो 9 जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री के आस-पास रहा। वहीं जनवरी 2022 में तापमान 10.8 रिकार्ड किया गया।

दुर्ग में सामान्य से छह डिग्री लुढ़का पारा/ उत्तरी बर्फीली हवाओं के असर से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। रविवार को दुर्ग जिले का न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक गिर गया है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम होकर 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!