छत्तीसगढ़

रायपुर : सिर में पत्थर पटक कर पति की हत्या करने वाली पत्नि गिरफ्तार

रायपुर – दिनांक 18.04.2022 को थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सरोरा बस्ती एकता चैक के पास किशुन साहू के घर में किराये से रहने वाला किराएदार उमेश कुमार ध्रुर्वे संदिग्ध हालत में घर में मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर देखने पर पाया गया कि मृतक उमेश कुमार ध्रुर्वे मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है।

पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मकान मालिक व आसपास के लोगांे से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उमेश कुमार धु्रर्वे पिता चैन सिंह ध्रुर्वे उम्र 30 साल निवासी बिलाईखार थाना बजाक जिला डण्डौरी (म.प्र.) अपनी पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के साथ किराये के मकान में रहते थे तथा दोनों में किसी बात को विवाद को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुव से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके पति मृतक उमेश कुमार का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था तथा दोनों मोबाईल फोन में बात करते थे। इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे द्वारा अपने पति मृतक उमेश कुमार को उस महिला से बात करने से मना किया जाता था जिससे दोनों में विवाद होता था। दिनांक घटना 17.04.22 की रात्रि भी मृतक व उसकी पत्नि का इसी बात को लेकर विवाद हुआ तथा दोनों रात्रि में सो गये। इसी दौरान 17-18.04.22 की मध्य रात्रि मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे आवेश में आकर अपने पति से बदला लेने की नियत से जब उसका पति सो रहा था इसी दौरान घर में रखें पत्थर के सील को उठाकर अपने पति उमेश कुमार ध्रुर्वे के सिर में पटक दी, जिससे उमेश कुमार ध्रुर्वे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जिस पर मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के विरूद्ध थाना उरला में अपराध 160/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार – इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे पति स्व0 उमेश कुमार ध्रुर्वे उम्र 26 साल निवासी बिलाईखार थाना बजाक जिला डण्डौरी (म.प्र.) हाल पता – एकता चैक सरोरा थाना उरला रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!