छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में पारा लुढ़का तो बढ़ी ठंड..पर फिर छाने वाले हैं बादल, जानें अब कैसा रहेगा मौसम….

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: खासकर सरगुजा संभाग के एक दो हिस्से में शीतलहर की प्रबल संभावना है. गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद पुनः आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने और व्यवधान के असर से अधिक तापमान के साथ जनवरी का पहला सप्ताह बीतने की उम्मीद है.

शुष्क हवा का असर होने की वजह से नववर्ष की पूर्व रात्रि में राजधानी समेत प्रदेश में रात के तापमान में कमी आने से ठंड महसूस हुई है. अगले चौबीस घंटे में तापमान में थोड़ी और गिरावट होगी, जिसके बाद पुनः बादल छाएंगे, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी. काफी इंतजार के बाद ठंडी और शुष्क हवा ने असर दिखाया.

जिससे राजधानी में सुबह के वक्त ठंड का अहसास हुआ. मध्य के साथ उत्तरी हिस्से में ठंड का प्रभाव ज्यादा रहा है. क्योंकि, वहां के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ चुकी है. अगले चौबीस घंटे में मौसम की शुष्कता की वजह से ठंड का प्रभाव और बढ़ने की गुंजाइश है.

रात के तापमान में गिरावट

खासकर सरगुजा संभाग के एक दो हिस्से में शीतलहर की प्रबल संभावना है. गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद पुनः आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने और व्यवधान के असर से अधिक तापमान के साथ जनवरी का पहला सप्ताह बीतने की उम्मीद है. बुधवार को दिन में आसमान साफ होने की वजह से धूप महसूस होती रही. मगर रात के तापमान में गिरावट हुई. मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नही है. उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में शीत लहर चलने की स्थिति बन रही है. वहीं मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है

घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग ने बीते चौबीस घंटों में कोरिया का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री, सरगुजा का 23.5 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 23.2 डिग्री, कोरबा का 23 डिग्री, मुंगेली का 24.7 डिग्री, बिलासपुर का 25 डिग्री, महासमुंद का 26.6 डिग्री, रायपुर का 28 डिग्री, 30.2 डिग्री, राजनांदगांव का 27.5 डिग्री, बालोद 27.3 डिग्री, कांकेर का 26.8 डिग्री, नारायणपुर का 21.9 डिग्री, बस्तर 28.9 डिग्री, बीजापुर का 29.5 डिग्री और दंतेवाड़ा का 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.

बिलासपुर मौसम अपडेट: मौसम का हाल:उत्तर भारत से आ रही हवाओं से रायपुर-बिलासपुर का बदला मौसम

प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते एक बार फिर मौसम बदल गया है। पिछले 4 से 5 दिनों में 3-4 डिग्री पारा गिरा है। इससे फिर ठंडी बढ़ गई है। दरअसल, न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

यह गिरावट आने वाले 2-3 दिन तक बरकरार रहेगी, क्योंकि उत्तर भारत यानी जम्मू-कश्मीर में अच्छी बर्फबारी हो रही है। बीते 3 दिनों से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में बहुत कम ठंड महसूस हो रही थी। मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

इसके गुजरने के बाद मौसम साफ होगा। 7 जनवरी से दोबारा से पारा गिरना शुरु होगा। प्रदेश में 12 फरवरी तक सर्दी का मौसम रहता है। यानी अगले 42 दिनों तक पारा चढ़ता-उतरता रहेगा।

इन शहरों का गिरा तापमान / शहर न्यूनतम अधिकतम

  • रायपुर 14.1 28.0
  • बिलासपुर 13.7 25.0
  • पेंड्रारोड 11.8 23.2
  • अंबिकापुर 07.0 23.5
  • जगदलपुर 06.6 28.9
  • दुर्ग 14.7 30.2
  • राजनांदगांव 12.0 27.5, 

12 फरवरी तक पड़ती है सर्दी

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!