छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के आसार, सुबह से छाया रहा घना कोहरा,जानें दो दिन बाद कैसा रहेगा मौसम

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। घना कोहरा छाया हुआ है। चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का प्रवेश हो रहा है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। आज शनिवार से प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की दोपहर उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से आज शनिवार को छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथी आगामी कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवती तूफान ‘फेंजल’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी का प्रवेश हो रहा है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहे। वहीं आज दिन भर आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों बाद प्रदेश में ऐसी मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी के आगमन की वजह से ठंड बढ़ने लगी है।

बिलासपुर मौसम अपडेट : कड़ाके की ठंड के बीच चढ़ा पारा, न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज..

न्यायधानी में ठंड का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। गुरु को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को बढ़कर 14.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

ठंड में मामूली कमी का अहसास

दिन का तापमान भी 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 27.2 डिग्री सेल्सियस था।

दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि के चलते ठंड में मामूली कमी का अहसास हुआ। रात में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। सर्द हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब बन चुका है। जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसका असर प्रदेश के न्यूनतम तापमान पर भी पड़ने की संभावना है और यह तापमान में और वृद्धि का कारण बन सकता है।

मौसम में और भी उतार-चढ़ाव

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि प्रदेश के चरम दक्षिण बस्तर संभाग के दक्षिणी भाग में 30 नवंबर से वर्षा की शुरुआत होने की संभावना है।

वहीं प्रदेश के मध्य भाग में एक दिसंबर से हल्की वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। इन बदलावों के चलते, अगले कुछ दिनों में मौसम में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान

29 नवंबर 14.32

28 नवंबर 12.6

27 नवंबर 13

26 नवंबर 13.4

25 नवंबर 14.4

24 नवंबर 13.4

23 नवंबर 14.4

प्रमुख शहरों का तापमान/शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 28.6 14.3

पेंड्रारोड 26.4 09.4

अंबिकापुर 27.6 07.2

माना 28.6 13.9

जगदलपुर 29.7 16.0

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!