छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में कहीं हल्की बारिश तो कहीं चलेगी लू, उतार-चढ़ाव भरा रहेगा मौसम..

रायपुर । राजधानी समेत प्रदेश भर में मौसम की उथल-पुथल जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है। रविवार को दिन भर गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। शाम को राजधानी में अंधड़ चला प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।

बिलासपुर सबसे अधिक रहा गर्म

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान दो दिन 40 के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ रायपुर में अभी लगातार तापमान बढ़ने की संभावना है।

वहीं उत्तरी इलाका में खासकर बस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है।

कहीं हल्की बारिश तो कहीं आज भी चलेगी लू

सोमवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड होने की संभावना है, लेकिन कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में खासकर पेंड्रारोड और मुंगेली में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बन सकती है।

एक सप्ताह से लगातार उतार-चढ़ाव जारी

तारीख अधिकतम तापमान

10 अप्रैल 40.4

9 अप्रैल 40.2

8 अप्रैल 38.2

7 अप्रैल 40.2

6 अप्रैल 40.0

5 अप्रैल 38.8

4 अप्रैल 41.2

(तामपान: डिग्री सेल्सियस में )

कहां कितना रहा तापमान

शहर का नाम अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमा

रायपुर 40.4 26.7

माना एयरपोर्ट 40.5 25.6

बिलासपुर 42.6 28.2

पेंड्रारोड 40.1 22.8

अंबिकापुर 39.6 21.6

जगदलपुर 37.4 24.4

दुर्ग 39.8 25.2

राजनांदगांव 40.5 24.1

(तामपान: डिग्री सेल्सियस में )

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!