छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : उत्तर से आने वाली नम हवाओं से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरा..

रायपुर । छत्तीसगढ़ में उत्तर से हवाएं आनी शुरू होने से गुरुवार को देर रात हुई शुरू हुई बारिश अलसुबह तक चलती रही। इससे मौसम खुशनुमा रहा और प्रदेश भर का मौसम ठंड रहा। इसके चलते ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे हो गया। गुरुवार रात में तेज हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक रही। मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से है। इसके प्रभाव से ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है।

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लोरमी, पेंड्रा रोड, बेमेतरा, सहसपुरलोहारा में हल्की बारिश भी हुई।

प्रदेश में अब हवा की दिशा उत्तर की ओर होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सात ही शनिवार 12 फरवरी तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!