छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : तापमान में गिरावट, उमस में हुई वृद्धि, आज भी छत्‍तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार..

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों भारी गर्मी के साथ ही मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम मध्य छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। इसके चलते ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में गिरावट भी आई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। उमस में और बढ़ोतरी होगी।

गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई, लेकिन उससे गर्मी से राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही होगी। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

इन क्षेत्रों में हुई हल्की वर्षा

कटेकल्याण में तीन सेमी, बस्तानार-लोहांडीगुड़ा-जगदलपुर में 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर और दक्षिण में हवा का संगम मध्य छत्तीसगढ़ में बन रहा है। इसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!