छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : कल से पूरे सप्ताह सभी जिलों में बरसेगा पानी…

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के करीब सभी हिस्सों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। दरअसल, 24 जुलाई के आस-पास उत्तर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रहा है।

इसके असर से पूरे प्रदेश में तेज बारिश होगी। खासकर दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग में इसका असर ज्यादा रहेगा। ये ट्रेंड इस पूरे सप्ताह देखने को मिल सकता है। आज यानी मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर सहित राज्य के 18 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है। लिहाजा मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने को कहा है।

तापमान की बात करें तो सोमवार को सबसे अधिक टेंपरेचर 33.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

आज का मौसम एक नजर में

पूर्वानुमानः प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना ।

चेतावनीः कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की आशंका।

राजधानी का हालः पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर एक से दो बार बारिश होगी। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहेगा।

अब तक 437.1 मिमी बारिश, सबसे कम बेमेतरा में

राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 446.1 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 739.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 240.8 मिमी बारिश हुई है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!