छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : दिसंबर के अंत तक छत्तीसगढ़ में बदलेगी हवा की दिशा, बढ़ेगी ठंड…

मौसम अपडेट : रायपुर बादलों के विदा होने के बाद ठंडी व शुष्क हवाओं के चलने से प्रदेश में अब ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। कुछ क्षेत्रों में तो शीतलहर के हालात भी बन रहे हैं। सोमवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवा की दिशा बदलने के कारण बाहर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाएं थोड़ी कम होंगी। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह से ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

रायपुर में 15.4 डिग्री पहुंचा रात का पारा

रायपुर में भी अब ठंड बढ़ने लगी है और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार बिलासपुर में भी न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!