छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : द्रोणिका के प्रभाव छत्‍तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला, गरज-चमक के साथ आज बारिश की संभावना..

CG Weather Update: द्रोणिका के प्रभाव छत्‍तीसगढ़ का मौसम अचानक बदल गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के भी आसार है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

मौसम का मिजाज बदलने से मौसम हुआ खुशनुमा

इससे पहले नौतपा के तीसरे दिन शनिवार शाम को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया और आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी भी हुई।

आज भी छाए रहेंगे बादल व कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार

नौतपा का तीसरा दिन भी अपेक्षाकृत कम तपा, हालांकि दोपहर को गर्मी बनी रही। शनिवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए। शनिवार को रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में एडब्ल्यूएस धमतरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष अलनीनो के प्रभाव के मानसून सामान्य से थोड़ा कम होने की संभावना है। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून भी सामान्य से चार दिन विलंब के साथ प्रवेश करेगा। जगदलपुर में 13 जून, रायपुर में 16 जून और अंबिकापुर में 21 जून से मानसून आने की संभावना है।

यह रहा तापमान : रायपुर 41.4 27.5, बिलासपुर 40.0 24.2, जगदलपुर 39.0 25.7, अंबिकापुर 37.6 23.2, पेंड्रा रोड 36.9 21.4

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!