छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट छत्‍तीसगढ़ : पूर्वी हवाओं के आने से न्यूनतम तापमान में 29 अक्‍टूबर से कम होगी ठंड….

मौसम अपडेट छत्‍तीसगढ़ : छत्‍तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों तक तो मौसम के मिजाज में बदलाव नहीं होगा और ठंडकता बनी रहेगी। इसके बाद 29 अक्टूबर से पूर्वी हवाओं के आने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और ठंड कम होगी।

मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर पहले सप्ताह तक ठंड थोड़ी कमतर ही रहने की उम्मीद है। हालांकि इसके बाद ठंड में फिर से बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.3डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इन दिनों प्रदेश में ठंडी व शुष्क हवाओं के आने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। विशेष रूप से सुबह-सुबह और रात के समय ठंडकता बढ़ी है।

मौसम विज्ञानियों ने इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में ठंडी व शुष्क हवाओं का आगमन लगातार तारी है। इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट बनी हुई है, इसके चलते शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!