छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ बदली हवा की दिशा, अब बढ़ेगी गर्मी, छह डिग्री तक चढ़ सकता है पारा

रायपुर । राजधानी समेत प्रदेशभर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। इसका असर कल यानी मंगलवार से दिखाई देगा। प्रदेश में छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ जाएगी। अभी तक हवा की दिशा उत्तर थी जो कि बदल गई।

उत्तर से आ रही ठंड हवा के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड पड़ रही थी। इस बीच हवा की दिशा परिवर्तित होकर दक्षिण पूर्व और दक्षिण होने के कारण बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आने की संभावना है, इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 16 फरवरी तक पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

आज सामान्य रहेगा मौसम

14 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। खासकर रायपुर में आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। एक दिन पहले उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई थी। खासकर पेंड्रा रोड में शीतलहर की स्थिति बन गई थी। वहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। अब यहां भी गर्मी बढ़ेगी। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

स्थान अधिकतम न्यूनतम

रायपुर 28.3 13.0 माना एयरपोर्ट 28.0 12.0 बिलासपुर 26.8 11.8 पेंड्रारोड 26.3 07.5 अंबिकापुर 22.5 08.7 जगदलपुर 29.1 10.6 दुर्ग 31.2 10.6 राजनांदगांव 28.5 12.5

यहां ऐसा रहा मौसम

प्रदेश में रविवार को मौसम साफ और शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में प्रदेश के लगभग सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभागों में सामान्य से कम, सरगुजा संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम और शेष अन्य संभागों में सामान्य तापमान रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में सामान्य से कम, बस्तर संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम और दुर्ग संभाग में सामान्य तापमान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!