छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : आज भी बारिश की संभावना, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम…

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में प्रचंड गर्मी से राहत का दौर जारी है। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। आसमान में छाए बादलों ने अधिकतम तापमान को सामान्‍य से दो डिग्री कम रहा। इतना ही रात का तापमान भी कम होने से लोगों को ठंडकता का एहसास हुआ।

छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दिनांक 11.04.2024 को दर्ज़ किया गया न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज भी रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें व अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा और। लेकिन शुक्रवार से तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो जाएगा।

आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पारा धीरे-धीरे चढ़ने के कारण सप्ताहभर तक तेज गर्मी नहीं पड़ेगी और पारा के पुनः 42 डिग्री तक पहुंचने के लिए इंतजार करना होगा। राज्य में अब व्यापक वर्षा का दौर थम गया है, मगर बंगाल की खाड़ी वाली नमीयुक्त हवा अलग-अलग स्थानों पर बारिश की मौजूदगी का अहसास कराती रहेगी।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान बादल साफ होने की वजह से 36.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। दोपहर बाद नमी के प्रभाव से पुनः बादल छाए गए और हवा की गति अधिक होने से ठंडकता महसूस हई और बारिश की संभावना बनी रही।

पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दर्ज़ की गई औसत वर्षा (दिनांक 11.04.2024 ,0830 IST तक)

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि गुरुवार शाम रायपुर में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आज राज्य में सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ का 39.1 डिग्री दर्ज किया गया।

बिलासपुर मौसम अपडेट : प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। प्रदेश में 11 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बुध की रात संस्कारधानी में हल्की बारिश हुई नवरात्र के आगमन में हुई इस वर्षा को लोगों ने अमृत वर्षा माना। तेज अंधड़ के साथ मेघ गर्जना हुई। मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। आसमान में बादल मंडराते रहे, लेकिन बरसे नहीं। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहा। शहर में 7.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

न्यायधानी में मौसम का मिजाज पिछले तीन दिनों से बदला हुआ है। इसके कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। एक दिन पहले दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। मंगल को मामूली वृद्धि दर्ज की गई, पारा 29.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 32.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। तापमान 21.4 डिग्री से गिरकर 19.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बिलासपुर सहित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी लगभग एक समान स्थिति रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस था। इस वजह से वातावरण में अभी भी नमी बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि बुधवार को स्थिति में कुछ परिवर्तन होगा। दिन में आसमान साफ नजर आ सकता है।

आज का मौसम

प्रदेश में 11 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर में भी मौसम बदला-बदला रहेगा।

पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर11 अप्रैल 33 2212 अप्रैल 34 23पेंड्रारोड11 अप्रैल 33 2012 अप्रैल 34 21अंबिकापुर11 अप्रैल 33 2012 अप्रैल 34 22

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!