छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : बदली हवा की दिशा, फिलहाल ऐसे ही पड़ती रहेगी गर्मी, जानें आज मौसम का हाल..

रायपुर । राजधानी समेत प्रदेश भर में गर्मी ने अपना अहसास कराना शुरू कर दिया है। दो दिन तक जिस गति से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी उससे लगा कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाएगा लेकिन अब मौसम की दिशा दक्षिणी हो जाने से राहत की खबर है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। अभी जिस तरह अधिकतम तापमान रिकार्ड किया जा रहा है, वह स्थिर रहेगा।

रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजनांदगांव में सबसे अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार गर्म हवा के कारण लोगों को गर्मी सता रही थी।

इसलिए नहीं बढ़ेगा तापमान

अभी तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं होगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान कम रहेगा। वहीं अभी हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। नमीयुक्त हवा होने के कारण न्यूनतम तापमान तो बढ़ता है पर अधिकतम तापमान जस का तस ही रहता है।

आज रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

सोमवार को रायपुर के अधिकतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रायपुर में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश के बस्तर संभाग में उल्लेखनीय और अन्य संभागों में कोई खास परिवर्तन नहीं हुए हैं।

रविवार को विभिन्न शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

स्थान अधिकतम न्यूनतम ताप

रायपुर 37.5 25.8

माना एयरपोर्ट 36.6 24.6

बिलासपुर 38.0 24.4

पेंड्रारोड 35.4 22.2

अंबिकापुर 35.9 20.4

जगदलपुर 34.4 20.9

दुर्ग 38.9 19.6

राजनांदगांव 36.6 20.9

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!