छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : बिलासपुर में नहर टूटी, 500 एकड़ खेत में भरा पानी:धान की फसल बर्बाद, 7 जिलों में अलर्ट…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नहर टूटने से भरारी क्षेत्र में 500 एकड़ खेत में पानी भर गया है। पिछले तीन दिनों से धान की फसल पानी में डूबी हुई है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से मंगलवार को नहर टूट गई थी। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मामला जिले के कोटा क्षेत्र के भरारी गांव का बताया जा रहा है

वहीं आज भी रायपुर, दुर्ग और महासमुंद जिले में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा शामिल है।

पिछले 24 घंटे में बीजापुर में 160 मिलीमीटर बारिश हई। प्रदेश में अब तक 748.3 मिली मीटर पानी बरसा है जो औसत से 13% अधिक है। वहीं 12 जिले ऐसे हैं जहां औसत से अधिक बारिश हुई है, चार जिलों में औसत से कम और बाकी जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

रायपुर में ऐसा रहा मौसम

रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। यहां आज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार रात भर बूंदाबांदी होती रही।

ऐसा रहा तापमान

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। रायपुर में दिन का पारा 27.5 डिग्री रहा जो औसत से 2 डिग्री कम था। बिलासपुर में दिन का तापमान 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा।

अंबिकापुर में दिन का तापमान 28 डिग्री, जगदलपुर में 25.7 डिग्री और दुर्ग में 27.6 डिग्री टेंपरेचर रहा। सभी जगह में दिन का तापमान सामान्य से 2से 3 डिग्री कम था।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!