छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, कल से फिर रूठ जाएंगे बदरा…..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। इसका क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर सहित दुर्ग संभागों के जिले में रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से 24 घंटे मानसून सक्रिय रहेगा।

बुधवार से फिर वर्षा की गतिविधियों में गिरावट हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। तीन स्थानों पर अतिभारी, 13 स्थानों पर बहुत भारी व 19 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा बीजापुर के भैरमगढ़ में 210 मिलीमीटर दर्ज की गई।

बिलासपुर मौसमअपडेट : बिलासपुर में सुबह से हो रही रुक-रुककर बारिश:गर्मी-उमस से लोगों को मिली राहत, जिले में अब तक 874.7 मिमी हुई बरसात

बिलासपुर में मंगलवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम में बदलाव होने के साथ ही गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसका असर सुबह से ही दिखने लगा है।

शहर के निचले इलाकों में बारिश का पानी भी भर गया। कुछ जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। टिकरापारा, दयालबंद, तोरवा, सरकंडा, मोपका, सिरगिट्टी, हंसा विहार और पुराना बस स्टैंड में पानी भरा हुआ है। वर्षा थमने के कुछ देर बाद सड़कों से पानी निकल भी गया। लेकिन, देर शाम तक रिमझिम वर्षा होती रही।

सोमवार देर रात तक रुक-रुक कर होती रही बारिश / अब तक 874.7 मिमी हुई बारिश

अब तक जिले में 874.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह सामान्य की तुलना में 93.8 प्रतिशत है। सोमवार से अब तक शहर में 84.0 मिलीमीटर बर्षा हुई है। जबकि, सबसे कम 11.0 मिलीमीटर बारिश पचपेड़ी में दर्ज की गई है। जिले की औसत वर्षा 1212.88 मिमी है। अब तक सबसे ज्यादा 1039.6 मिमी कोटा तो सबसे कम 727.3 मिमी बारिश पचपेड़ी तहसील में हुई है।

बंगाल की खाड़ी में अवदाब

मौसम विभाग के मुताबिक, एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने संभावना है।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, सीकर, खजुराहो, बिलासपुर, पूरी, गहरा अवदाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

आज भी बारिश की संभावना

बिलासपुर समेत प्रदेश में 10 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगह पर भारी वर्षा और एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा के क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ यानी बिलासपुर भी शामिल है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!