सूरजपुर : रविवार को तेज हवा और बारीश के कारण एनएच-43 में सिलफिली जंगल में अचानक एक पेड़ सड़क पर आ गिरी जिस कारण आवागमन बाधित हो गया। इस बीच जयनगर थाना की पुलिस पेट्रोलिंग वाहन वहां से गुजर रही थी जो सड़क पर गिरे पेड़ के कारण बंद हुए आवागमन को फौरन बहाल कराने हेतु स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ के डंगाल को काट सड़क से हटावाया और आवागमन व्यवस्था बहाल कराई। इस दौरान लोगों ने पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान थाना जयनगर के एएसआई कृष्णा सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक दीपक दुबे, रवि पाण्डेय व सैनिक दीपक मूर्ति सक्रिय रहे।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता* को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्परतापूर्वक किये गये कार्य पर पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात पुलिस के अधिकारी व जवानों को पुरस्कृत करने की बात कही है।




















