छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ में थमेगा बारिश का दौर, दो से तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान, प्रदेश में अभी अच्छी बारिश के आसार नहीं, जानें मौसम का ताजा अपडेट….

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल गया है और तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। अभी अच्छी बारिश के आसार नहीं है। हालांकि गुरुवार 24 अगस्त को उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के आसार बने हुए है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के ही आसार है।

19 अगस्त तक की स्थिति में प्रदेश में बारिश की स्थिति सामान्य से 14 फीसद कम है। बीजापुर में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है और ज्यादा बारिश के आसार फिलहाल नहीं है। पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो इस वर्ष अब तक की स्थिति में आठ फीसद बारिश कम हुई है। मौसम विभाग का भी अनुमान है कि इस वर्ष बारिश कम ही रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्यप्रदेश व उसके आसपास है। यह 3.1 से 4.5 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

Bilaspur Weather Update:

मौसम के मिजाज में परिवर्तन की संभावना न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादलों के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बन रही है। अधिकतम तापमान में आज भी वृद्धि की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो शाम या देर रात तक हल्की वर्षा या बूंदाबांदी संभावित है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य मध्यप्रदेश और उसके आसपास स्थित है तथा यह 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, गया, मालदा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक स्थित है।

प्रदेश में 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि निश्चित रूप से आगे किसानों को पानी की जरूरत होगी।

राहत की बात यह कि बंगाल की खाड़ी में एक निन्न दाब का क्षेत्र निर्मित हो रहा है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है। ऐसी स्थिति में अगले दो तीन दिनों तक बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होगी। 27 को वर्षा की संभावना बन रही है। फिलहाल बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस था।

सीपत में इस साल झमाझम वर्षा, रतनपुर में सूखा

वर्षा की दृष्टि से इस साल जिले में स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। सीपत तहसील में झमाझम पानी बरसा है तो वहीं कई तहसीलों में सूखे जैसे स्थिति बन रही है। औसत से कम वर्षा रिकार्ड किया गया है। यह स्थिति ऐसे ही बना रहा तो किसानों के लिए संकट खड़ी हो जाएगी।

भू-अभिलेख शखा से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल एक जून से 22 अगस्त तक की स्थिति में जिले में 7920.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज किया गया है। जिले का औसत वर्षा 720 मिलीमीटर है जबकि विगत 10 वर्षों का औसत वर्षा 768.1 मिलीमीटर है। यानी इस साल कम वर्षा हुई है। शहर में स्थिति थोड़ी ठीक है लेकिन उतनी भी अच्छी नहीं कहा जा सकता।

जिले में तहसीलवार वर्षा दर्ज

तहसील अब तक वर्षा

बिलासपुर 774.1

बिल्हा 635.8

मस्तुरी 743.6

तखतपुर 852.4

कोटा 648.2

सीपत 1094.3

बोदरी 642

बेलगहना 688.9

बेलतरा 572

रतनपुर 618.1

सकरी 650.9

कुल वर्षा 7920.3 नोट वर्षा के आंकड़े एक जून से 22 अगस्त 2023 तक का है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!