छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर फरार रहने वाले आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 11.05.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सबसे छोटी लड़की उम्र 14 साल दिनांक 10.05.2021 के दिन में लगभग 12 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई, जो वापस नहीं आने पर आस-पास, रिश्तेदारों में पता-तलाश किये जिसका कोई पता नहीं चला रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान पता-तलाश कर अपहृता नाबालिग लड़की को दिनांक 13.05.2021 को बरामद किया गया। अपहृता से पूछताछ एवं कथन पर ज्ञात हुआ कि वह दिनांक 10.05.2021 को अपनी सहेली के साथ घुम रही थी तभी शुभम नायक उर्फ कारो अपनी मोटर सायकल से उसके पास पहुंचा और बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने मोटर सायकल में बैठाकर टिकैतगंज की ओर गया और अपने दोस्त दीपक तिग्गा को बुलाया और दीपक तिग्गा ने टिकैतगंज पहुंचकर एक मकान में अपहृता को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शुभम नायक को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का अन्य आरोपी दीपक तिग्गा फरार था, जिसका लगातार पता-तलाश की जा रही थी।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी के उसके निवास में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर से निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे एवं स्टॉफ द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर *आरोपी दीपक तिग्गा उम्र 36 वर्ष निवासी बघिमा थाना जशपुर* को दिनांक 06.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्र.आर. 377 आनंद श्रीवास्तव, आर. 581 धिरेन्द्र मधुकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!