छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर तामिलनाडु ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफतार…

जशपुर : दिनांक 04.11.2020 को थाना फरसाबहार क्षेत्र निवासी प्रार्थिया ने थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 29.10.2020 को रात्रि लगभग 9-10 बजे घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गयी, आस-पास खोजबीन करने से नही मिलने पर प्रार्थिया की नाबालिग लड़की को आरोपी उपेंद्र उर्फ उप्पो द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका पर आरोपी के विरुद्ध थाना फरसाबहार में अपराध क्रमांक 47/2020 धारा 363 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल की सहायता थाना फरसाबहार को आरोपी एवं अपहृता के तामिलनाडु में होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना फरसाबहार से पुलिस टीम द्वारा बालाजी नगर मुत्तनपलयम चौक दक्षिण नेल्लूर जिला तिरुपुर तामिलनाडु में पता-तलाश कर दिनांक 27.09.2021 अपहृत नाबालिग लड़की को आरोपी उपेंद्र तंति उर्फ उप्पो के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना फरसाबहार लाया गया। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 जा.फौ. के तहत कथन कराया गया पीड़िता अपने कथन में आरोपी उपेंद्र तन्ति उर्फ उप्पो पीड़िता द्वारा पीड़िता के गांव आकर पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर अलग-अलग तिथि में दिनांक 01.01.2020 तक दुष्कर्म किया एवं दिनांक 29.10.2020 को उसे भगाकर तामिलनाडु बालाजी नगर मुत्तनपलयम चौक दक्षिण नेल्लूर जिला तिरुपुर (तामिलनाडु) ले जाकर किराये रूम में रखकर दुष्कर्म करना बताई। पीड़िता की कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376,376(2)(छ) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से *उपेंद्र तंति उर्फ उप्पो उम्र 23 साल निवासी संकरा बहाल थाना तलसरा जिला सुंदरगढ़ (ओड़िसा)* को दिनांक 30.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की संपूर्ण विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की पतासाजी एवं अपहृता की बरामदगी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिदार, आर. 545 नीरज तिर्की, आर. 681 रामसागर नायक, म.आर. 700 राजकुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!