छत्तीसगढ़

बिल्हा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 40-50 CCTV कैमरों की जांच के बाद पकड़े गए पत्थरबाज, बाइक और ईंट-पत्थर भी जब्त..

बिल्हा : प्रार्थी अनवर अली पिता मोह. जुम्मन अली उम्र 40 वर्ष निवासी सिटी कोतवाली जिला बलौदाबाजार का दिनांक 20.04.2026 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.04.2026 के 01.00 बजे के मध्य ग्राम झाल मेनरोड मे वाहन क्रमांक सीजी07सीबी 0655 ट्रक, पीछे आ रही मेटाडोर एवं बरतोरी के आगे मेन रोड मे स्कार्पियों मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट फेकने से वाहन अनियंत्रित होने से रोड किनारे चले जाने चालको एवं वाहन मे बैठे व्यक्तियों को गम्भीर चोट एवं वाहनों के क्षतिग्रस्त हो जाने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को हालात से अवगत कराकर आरोपी की पतासाजी निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संदेहियो की पतासाजी कर मोटर सायकल सवार व्यक्ति पंकत कुमार धु्रव व मोहन निषाद को पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो घटना दिनांक को वाहनों पर ईट व पत्थर फेकने स्वीकार किये जाने पर दोनो आरोपीयो का दिनांक 17.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी – 1. पंकज कुमार पिता कुलेश्वर धु्रव उम्र 21 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड क्र. 16 टेंगा थाना नगर जिला धमतरी (छ.ग.)

2. मोहन निषाद पिता देवचरण निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी कोहरौदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!