छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में पांच लाख के इनामी सहित सात नक्सली दबोचे गए, 03 भरमार बंदूक एवं अन्य सामग्री बरामद करने में सफलता मिली…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

नारायणपुर :- माओवादी नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी संयुक्त पुलिस पार्टी ग्राम गोमागाल, उसेली, हसनार की ओर रवाना किया गया था। दिनांक-01.06.2021 को प्रातः डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल जंगल (थाना ओरछा) में माओवादी नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान सहित मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुन्ध फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। फायरिंग करीबन आधा घण्टा तक चला। मुठभेड़ पश्चात् पुलिस पार्टी को घेराबंदी कर घटनास्थल से 05 नक्सलियों को पकड़ने में सफलता मिली है, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम- 1. बुधराम कवाची उर्फ दोर्दी पिता स्व. गुलडी कवाची, 25 वर्ष , जाति-माडिया, निवासी डेंगलपुट्टीपारा, गोमागाल, थाना ओरछा ( कुतुल एरिया कमेटी सदस्य) 2. अड़मा कवाची पिता मुंगडू राम कवाची, 35 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी-डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल, थाना ओरछा ( गोमागाल मिलिशिया सदस्य) 3. मिरिया धु्रवा पिता स्व. पण्डरू धु्रवा उम्र-32 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी धुरबेड़ा, थाना ओरछा (धुरबेड़ा मिलिशिया सदस्य) 4. नाचू धु्रवा पिता कारू राम धु्रवा, 22 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी गोमागाल, थाना ओरछा ( गोमागाल मिलिशिया सदस्य) 5. पीसो कवाची पिता बोन्दू कवाची उम्र-44 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल, थाना ओरछा ( गोमागाल मिलिशिया सदस्य) बताये।
गिरफ्तार नक्सली बुधराम कवाची उर्फ दोर्दी के विरूद्ध राज्य शासन द्वारा पद के अनुसार 05 लाख रू. का ईनाम घोषित है।

गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से भरमार बंदूक-03 नग, पीट्ठू-01 नग, साॅल्डरिंग आॅयरन-04 नग, नक्सली साहित्य-02 नग, काॅपी-01 नग, डेटोनेटर-06 नग, बैटरी-01 नग, स्वीच-01 नग, कनेक्टर-01 नग बरामद किया गया।

पुलिस पार्टी द्वारा दिनांक-01.06.2021 को घटना की थाना ओरछा में अपराध क्रमांक-09/2021 धारा-307,147,148,149 भादवि, 25, 27 आम्र्स एक्ट 3, 4 विपअ कायम कर दिनांक-01.06.2021 को 05 नक्सलियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!