छत्तीसगढ़

मस्तुरी : नाबालिक को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर लगातार करता रहा शारीरिक शोषण, आरोपी के ठिकाने पर देर रात दबिश देकर किया गिरफ्तार…

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा जिले के गुमशुदा महिला, पुरुष व नाबालिक बालक बालिका को दस्तायाब करने के लिये जिले के सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा तथा नगर पुलिस अधीक्षीका सरकंडा श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी मस्तुरी एस.पी. चतुर्वेदी द्वारा थाने में टीम अलग अलग गठीत कर गुमशुदा महिला, पुरुष व नाबालिक बालक बालिका की पता साजी हेतु अलग अलग दिशा में रवाना किया गया था जो साईबर सेल के सहयोग से अप.क्र. 86/21 का अपहृत बालिका का पता चलने पर एक टीम रायपुर कि ओर जहां रायपुर के मोवा थाना के बगल से किराये के मकान में अपहृत बालिका को आरोपी मनोज आंनद के कब्जे से बरामद किया गया जिसे पकडकर साथ थाना लाया गया जहां से अपहत बालिका से पूछताछ करने पर गांव का मनोज आंनद के द्वारा जबरदस्ती भगाकर ले जाना बताया हैं जिस पर से आरोपी मनोज आंनद को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

नाम आरोपी – 1. मनोज आंनद पिता राजाराम आंनद 24 साल निवासी पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तुरी एस.पी.चतुर्वेदी, उनि रवाना हुआ सी.एस.नेताम प्र.आर. मनोज राजपूत आर. अफाक खान, बंसत मानिकपुरी, म.आर. मीना राठौर का सराहनीय भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!