छत्तीसगढ़

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर पत्नी बनाकर रखा, शादी की बात आई तो किया इंकार आरोपी गिरफ्तारी…..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

जशपुर :- थाना-दुलदुला क्षेत्रान्तर्गत की पीड़िता वर्ष 2019 में एक्सीडेंट होने से जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती होकर ईलाजरत थी उसी समय आरोपी इरकन टोप्पो पिता अंतोनिस टोप्पो उम्र 26 वर्ष निवासी सिटोंगा की मां अपनी बेटी को ईलाज हेतु जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती की थी इसी दौरान आरोपी का अस्पताल में आना-जाना हुआ और पीड़िता के साथ बातचीत कर शादी करूंगा कहकर बहला-फुसलाकर अपने गांव 10 अक्टूबर 2020 को ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे हल्दवानी(उत्तराखण्ड) काम करने ले जाकर बहला-फुसलाकर पत्नी बनाकर रखा। आरोपी अब शादी नहीं करूंगा कहकर पीड़िता को छोड़ दिया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 134/2021 धारा 376 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी एवं एसडीओपी जषपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी इरकन टोप्पो पिता अंतोनिस टोप्पो उम्र 26वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 28-06-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जषपुर निरीक्षक ओ0पी0 ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक हीरालाल बाघव, महिला सहायक उप निरीक्षक खिरोवती बेहरा, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार सिंह, आरक्षक पवन कुमार पैंकरा, आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर, आरक्षक शोभनाथ सिंह, नगर सैनिक थानेष्वर देषमुख एवं नगर सैनिक(चालक) विद्याधर यादव का विषेष योगदान रहा है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!