छत्तीसगढ़देश/राष्ट्रीयबिज़नेस/व्यापारराजनीति

राम के भारत में पेट्रोल 93 सीता के नेपाल में 53 रावण की लंका में 51, भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी पर कसा तंज..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा है। उन्होंने बताया है कि राम के भारत में  सीता के नेपाल और रावण की लंका की तुलना में ज्यादा कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है। सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर सेस (उपकर) लगाने की घोषणा की थी।

भाजपा नेता स्वामी ने मंगलवार को एक फोटो शेयर की है। जिसमें लिखा है, ‘राम के भारत में पेट्रोल की कीमत 93 रुपये, सीता के नेपाल में 53 रुपये और रावण की लंका में 51 रुपये है।’ बता दें कि पिछले तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के मामले में भारत उन देशों में शामिल है, जहां सबसे अधिक दाम पर पेट्रोल-डीजल बिक रहा है.  अगर भारत में पेट्रोल-डीजल की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 86 रुपये के पार है, जबकि डीजल की कीमत 76 रुपये के करीब है. वहीं मुंबई में तो पेट्रोल 92.86 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है. बीते दिन पेश किए गए आम बजट में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर कृषि सेस लगा दिया गया है. पेट्रोल पर ढाई रुपये और डीजल पर चार रुपये का कृषि सेस लगाया गया है, जिसके बाद लोगों के मन में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने की चिंता है. हालांकि, सरकार का कहना है कि सेस का आम लोगों की जेब पर फर्क नहीं पड़ेगा. लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!