छत्तीसगढ़

दुर्ग : सोने का बिस्किट दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाला आरोपी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार…

दुर्ग : थाना रानीतराई पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की पहचान कर दूसरे राज्य गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी की गई। प्रार्थी समीर साहू, निवासी ग्राम रेंगाकठोरा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत थाना रानीतराई में प्राप्त होने पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 318(4), 3(5), 111 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर की तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई। मोबाइल नंबरों की लोकेशन दूसरे राज्य में पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक अनुमति प्राप्त कर थाना रानीतराई से पुलिस टीम रवाना की गई।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना इंदिरापुरम, जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश क्षेत्र में आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी विश्वजीत मौर्य को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा मोबाइल धारक राहुल कुमार के साथ मिलकर लोगों से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 06.10.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा सोने का बिस्किट दिलाने का लालच देकर लोगों को विश्वास में लिया जाता था तथा इसी लालच के माध्यम से धोखाधड़ी कर रकम प्राप्त करने की बात सामने आई है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं लेन-देन के संबंध में विवेचना जारी है।

आरोपी का नाम : 1. विश्वजीत मौर्य, उम्र 29 वर्ष, निवासी सांडीराम, पोस्ट सांडीनागिन, थाना मिल एरिया, जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश; हाल मुकाम मकान नंबर 302, न्यायालय खंड-1, मनकपुर, सी.के. पब्लिक स्कूल के पास, साईं क्लिनिक के सामने, इंदिरापुरम, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!