छत्तीसगढ़

घरघोड़ा पुलिस की वाहन चेकिंग में पकड़ा गया अवैध कबाड़, ट्रक में लोड 18 मैट्र‍िक टन कबाड़ की जप्ती, जप्त कबाड़ की कीमत करीब 8 लाख रूपये…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

रायगढ़ :- घरघोड़ा पुलिस द्वारा घरघोड़ा-लैलूंगा रोड औराईमुडा चौंक पर वाहनों की जांच किया जा रहा था, इस दौरान ट्रक वाहन क्रमांक NL-01-L-1264 को रोक कर चेक किया गया जिसमें लोहा, टीना वगैरह कबाड समान लोड था । वाहन चालक टिंकु मिश्रा पिता विरेन्द्र मिश्रा उम्र 31 वर्ष सा. जमशेदपुर (झारखंड) को कबाड के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया और न ही लोड़ कबाड के संबंध में कोई कागजात नहीं पेश किया जिससे घरघोड़ा पुलिस द्वारा चोरी की संपत्ति होने के संभावना पर वाहन चालक से ट्रक वाहन की जप्त कर वाहन का वजन कराया गया । वाहन में कबाड समान कुल 18.460 MT कीमती करीब ₹7,73,289 को जप्त कर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध इस्त.क्र. 07/2021 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भा.द.वि. की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

कार्रवाई में टीआई घरघोड़ा अमित सिंह के हमराह रहे सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!