छत्तीसगढ़

बस स्टैंड में महिला यात्री से पर्स की चोरी करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 30.01.2022 को प्रार्थिया प्रमिला सिंह निवासी हल्दीमुंडा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह बस स्टैंड कुनकुरी से अपने घर हल्दीमुंडा के लिये जा रही थी उसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके बैग को चोरी कर लिया गया, उक्त बैग में प्रार्थिया रकम एवं कुछ सामान रखी थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 379 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा कुनकुरी शहर के अलग-अलग स्थानों में लगवाये गये सी.सी.टी.व्ही. कैमरा फूटेज की जॉंच किया गया जिसमें एक महिला को उक्त बैग की चोरी करना पाया गया। उक्त महिला का पता-तलाश की जा रही थी, उसी दौरान उक्त महिला के दिनांक 01.02.2022 को कुनकुरी बस स्टैंड में मौजूद होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपिया देवंती बाई को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपिया महिला ने उक्त चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया एवं उससे चोरी की गई बैग, सामान एवं रकम को बदामद किया गया। मामले में *आरोपी महिला देवंती बाई उम्र 25 वर्ष निवासी पत्ताकेला थाना बगीचा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 01.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा, प्र.आर. 354 कार्तिक भगत, आर. मुक्तलाल, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!