छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : बस्तर के लिए आरेंज अलर्ट रायपुर व बिलासपुर सहित 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी…

Chhattisgarh Weather Update: बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में थोड़ी ठंडकता बनी रही। हालांकि मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट रहा, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को इस उमस से राहत मिलने के आसार हैं और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बस्तर क्षेत्र के लिए आरेंज अलर्ट व रायपुर सहित 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पूरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने के आसार हैं।

संभावना जताई जा रही है कि एक मई से गर्मी में बढोतरी शुरू होगी। मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने की वजह से उमस भी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज थोड़ा बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला भी जारी है, इसके चलते ही बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व हल्की वर्षा के आसार हैं।

जारी अलर्ट के अनुसार, प्रदेश के मुंगेली, बिलासपुर, रायगढ़, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलौदा बाजार, बालोद, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, जिलों मेंं गरज चमक के साथ वज्रपात होने अंधड़ चलने के साथ एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। वही प्रदेश के कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, जशपुर, जांजगीर, जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की सम्भावना है

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा पाली 3 सेमी, तखतपुर 2 सेमी, जांजगीर 2 सेमी, ओरछा 2 सेमी, भैसथान 1 सेमी, कांकेर 1 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!