छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : अगले दो दिनों में छत्‍तीसगढ़ से होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने आज भी जताई वर्षा की संभावना…

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी मानसून की विदाई हो जाएगी।

मानसून विदाई के पहले सोमवार को एक बार फिर से रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर वर्षा हुई। रायपुर में 12.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी मानसून की विदाई हो जाएगी।

दो दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी होगा विदा

सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद हालांकि मौसम का मिजाज बिगड़ और रायपुर में जमकर वर्षा हुई। करीब पौन घंटे हुई इस वर्षा ।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन दिनों प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नम हवाएं आ रही है, इसके प्रभाव से ही वर्षा हो रही है। सोमवार को प्रदेशभर में एआरजी महासमुंद का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सर्वाधिक रहा। इसी प्रकार रायपुर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के चौथे हफ्ते से ठंड की दस्तक भी शुरू हो जाएगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा लुमडिंग, कैलाशहर, बहरामपुर, कानके, बिलासपुर, ब्रम्हपुरी, बुलढाणा, दहानू है। उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के लिए स्थितियां अनुकूल है। अगले दो दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी मानसून की विदाई संभव है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!