छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना, बिलासपुर में प्री मानसून आ चुका, राज्य के अधिकांश हिस्सों में छाए रहेंगे हल्के और घने बादल…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

भारत मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में कही कही हल्के और कही कही गहरे बादल छाए हुए है। छत्तीसगढ़ में 11 एवं 12 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Bilaspur Weather Update: आसमान में बादल, बारिश की आहट, न्यायधानी में तेज गर्मी

न्यायधानी में सुबह से तेज गर्मी और उमस पड़ रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं आसमान में बादल छाया हुआ है। जिसके कारण बारिश की आहट बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो एक द्रोणिका सक्रिय है। जिसके कारण हल्की बारिश होने की संभावना है। बिलासपुर में प्री मानसून आ चुका है। मानसून इस बार 15 जून से पूर्व आने की संभावना है। 11 एवं 12 जून को मध्यम से तेज बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर पूर्वी उत्तर प्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। दूसरी द्रोणिका उप हिमालयन पश्चिम बंगाल से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है। प्रदेश में अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इन सब परिस्थितियों के कारण प्रदेश में कल अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। जिसका असर बिलासपुर संभाग में भी पड़ेगा। प्रदेश में मंगलवार को सबसे गर्म जिला था। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पेंड्रारोड में भी बादल सक्रिय है। गर्मी के साथ उमस ने लोगों को हलकान कर रखा है। देर शाम या रात को आंधी तुफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!