छत्तीसगढ़मौसम समाचार

अगले दो दिनों में मानसून की दस्तक, छत्‍तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम का मिजाज…

CG Weather Update: आने वाले दो दिनों में केरल में मानसून का प्रवेश हो सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तरी छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और 10 जून के बाद से विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है।

छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में आज भी अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

गुरुवार को भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने व बादल छाने से लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में सुबह से ही सूरज की तपिश शुरू हो जाती है,जो दोपहर तक और ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि दोपहर बाद शाम को बादल छाने के साथ ही हवाएं भी चलती है, इससे थोड़ी राहत मिलती है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री पहुंचा

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्यसे एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रायपुर में मानसून का प्रवेश 20 जून तक संभावित है और जगदलपुर में 17 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है।

यह रहा तापमान : रायपुर 43.2 29.5, बिलासपुर 42.0 28.2, जगदलपुर 40.6 24.8, अंबिकापुर 38.2 26.0, पेंड्रा रोड 39.5 24.6

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!