छत्तीसगढ़मौसम समाचार

कोरबा : बांगो बांध का बढ़ा जलस्तर, खोले गए 7 गेट; हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 27,786 क्यूसेक पानी

कोरबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार, 15 अगस्त 2026 की सुबह 9:35 बजे जलाशय का जलस्तर 358.60 मीटर पहुंच गया, जो बांध की कुल क्षमता का 93.65% है। कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रणाली के तहत बांध के 7 गेट खोल दिए गए हैं।

खोल गए 7 गेट, छोड़ा जा रहा कुल 27,786 क्यूसेक पानी

जल संसाधन विभाग (माचाडोली) के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि बांध में जलभराव को नियंत्रित करने के लिए गेट नंबर 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 को खोला गया है।

गेट खोलने की स्थिति:  

  • ​गेट न.3 को 0.40M
  • गेट न.4 को 0.50M
  • गेट न.5 को 0.50M
  • गेट न.6 को 0.50M.
  • गेट न.7 को 0.50M.
  • गेट न.8 को 0.50M.
  • गेट न.9 को 0.40M.

​स्पिलवे के इन 7 गेटों से कुल 18,786 क्यूसेक और पॉवर प्लांट (हाइडल प्रोजेक्ट) के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है। इस प्रकार बांगो बांध से कुल 27,786 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

नदी तटीय क्षेत्रों एवं निचली बस्तियों के लिए अलर्ट जारी

पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बांध प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों, तटीय क्षेत्रों, ठेकेदारों तथा औद्योगिक संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए नदी के निकट न जाने और अपनी चल-अचल परिसंपत्तियों को सुरक्षित स्थानों पर बनाए रखने की अपील की गई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!