छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : बंगाल की खाड़ी में बन रहा शक्तिशाली चक्रवाती तूफान, जानें क्‍या होगा छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर असर…

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में हवा की दिशा बदल गई है और नम हवाओं के स्थान पर उत्तर पश्चिम से शुष्क हवाएं आ रही है। इसके चलते अब गर्मी में बढ़ोतरी के संकेत है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान का भी प्रभाव इन दिनों देखा जा रहा है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवा आ रही है।

यही कारण है कि जेठ माह की तपन गायब हो गई है। इसका असर रविवार को देखा गया। अधिकतम तापमान के साथ सामान्य से दो डिग्री कम ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह गर्मी से राहत जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रवाती चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर स्थित है। यह ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभ मंडल तक स्थित है।

बताया गया कि आठ मई को इसके प्रभाव से इसी क्षेत्र में निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। उसके बाद आगे प्रबल होकर अवदाब के रुप में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर 9 मई को स्थित होने की संभावना है।

उसके बाद इसके आगे और प्रबल होकर चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है तथा यह लगभग उत्तर की ओर आगे बढ़ते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर अंडमान सागर के ऊपर में स्थित होने की संभावना है।

वहीं दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 9 मई को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मछुआरों और नौका संचालकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रीय चक्रवाती का कोई विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि सही अनुमान मंगलवार को ही लगाया जा सकेगा।

सामान्य से कम रहा तापमान

लगातार बदली व बारिश के चलते वातावरण में अनुकूलता बनी हुई है। रात ही नहीं बल्कि दिन का तापमान भी सामान्य से कम पर है। शनिवार तक अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम था। रविवार को यह दो डिग्री जरूर अधिक रहा, लेकिन सामान्य से दो डिग्री कम ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 37.4, बिलासपुर 39 व दुर्ग ।में दिन का तापमान 38.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।

 प्रमुख शहरों का मौसम : राजनांदगांव 38.0 26.0, रायपुर 37.4 25.6, बिलासपुर 39.0 23.9, दुर्ग ।38.9 23.2

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!