छत्तीसगढ़

महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा स्कूटी बिना नंबर जप्त….

जषपुर : दिनांक 07/07/2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक हरे रंग के मेस्ट्रो स्कूटी में एक महिला अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते कुनकुरी तरफ आ रही है। सूचना पर तत्काल थाना स्टॉफ महिला बल के साथ गड़ाकटा तपकरा चौक पर नाकाबंदी हेतू रवाना हुए, नाकाबंदी के दौरान यमुनाबाई पिता अनंतराम निवासी श्री टोली की रहने वाली के स्कूटी को रोककर बारीकी से तलाषी ली गई, तलाषी में मेस्ट्रो स्कूटी के सामने तरफ एक काला रंग के बैग में प्लास्टिक पन्नी में लपेटा हुआ दो पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला। गांजा के संबंध में उक्त युवती से पूछताछ करने पर ओडिशा तरफ से उक्त गांजा को लाना बताई। उक्त गांजा को गवाहों से पहचान कराकर युवती से बरामद किया गया एवं मौके पर समस्त कार्यवाही कर 2 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹18000 एवं एक मेस्ट्रो स्कूटी बिना नंबर के कीमती ₹50000 को जप्त कर पुलिस के कब्जे में लिया गय। प्रकरण की आरोपीया यमुनाबाई पिता नंदराम उम्र 30 वर्ष निवासी श्री टोली थाना दुलदुला के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपिया को दिनांक 08.07.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त विवेचना कार्यवाही करने में तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में प्रकरण में एसडीओपी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा, प्र.आर. मोहन बंजारे, सविता दास, आरक्षक प्रमोद, जितेंद्र गुप्ता, सालदान तिग्गा, सालहोमुनि, प्रदीप की आरोपी के गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!