छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने शहीद स्व. श्री नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि…

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने झीरम घाटी नक्सली हमलें में शहीद हुए अपने पिता एवं पूर्व गृहमंत्री स्व. श्री नंदकुमार पटेल तथा अपने बड़े भाई स्व. श्री दिनेश पटेल को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर रायगढ़ जिले में स्थित गृहग्राम नंदेली में निर्मित समाधि स्थल ’’शांति बगिया’’ में पहुंचकर उन्हें सादर नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके परिजन भी साथ थे। समाधि स्थल पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने उनके योगदान को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!