छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर : चक्रवात के असर से बिलासपुर में होगी आज तेज बारिश, पिछले साल जून महीने में 240 मिमी वर्षा हुई थी, इस साल अब तक 161.8 मिमी बारिश…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर। न्यायधानी में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक महसूस हो रही है। शुक्रवार को आसमान में दिनभर बादल छाया रहा। शाम को बारिश भी हुई। मौसम विभाग की मानें तो बारिश को लेकर सिस्टम बना हुआ है। एक चक्रीय चक्रवात भी सक्रिय है। इसके कारण 19 जून को भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।
न्यायधानी में तापमान अभी 32 डिग्री के आसपास चल रहा है। जिले में अब तक 161.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो एक चक्रीय चक्रवाती घेरा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास में बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बिहार और उससे लगे दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर बना है।

इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक स्थित है। एक द्रोणिका पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण हरियाणा, निम्न दाब का केंद्र, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं और स्र्क-स्र्क कर बारिश हो रही है।

प्रदेश में 19 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग रहने की संभावना जताई गई है।

पिछले साल 240 मिलीमीटर बारिश
जिले में पिछले साल जून महीने में 240 मिलीमीटर का रिकार्ड दर्ज है। इससे पहले वर्ष 2015 में 270.3 मिलीमीटर वर्षा का रिकार्ड है। यह बीते दस साल में सर्वाधिक है। इस साल अब तक 161.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!