रायगढ़, 31 जुलाई 2024 : बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते केलो डैम से जल निकासी के लिए 4 गेट खोले जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ईई केलो परियोजना श्री मनीष गुप्ता ने बताया कि केलो के 4 गेट 25-25 सेमी खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केलो डैम से छोड़ा जा रहा पानी नदी के रास्ते निकल जायेगा हालांकि पानी के बहाव के चलते मरीन ड्राइव और चक्रपथ और नदी से लगे मार्गों में पानी भरने की संभावना हो सकती है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम आयुक्त, एसडीएम रायगढ़ और नगर पुलिस अधीक्षक को जरूरी ऐहतियाती इंतजाम करने के लिए निर्देश किया है। उन्होंने लोगों से मरीन ड्राइव और चक्रपथ से आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने और सतह पर पानी आने पर वहां से आवागमन न करने की अपील की है। इसके साथ ही पानी के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नहाने या किसी अन्य प्रयोजन से नदी में नहीं उतरने की भी अपील लोगों से की गई।
Related Articles
चरित्र शंका में पति ने टांगी से वार कर की अपनी पत्नी की हत्या, खाट से गिरने के कारण मृत्यु होना बताकर परिजनों को किया गुमराह, कब्र से शव निकलवाकर कराया गया पोस्टमार्टम..
पटवारियों की हड़ताल स्थगित: सीएम विष्णु देव साय से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ का फैसला, मांगों पर विचार के लिए बनेगी समिति
सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट: एक झटके में ₹5,000 टूटा सोना, चांदी ₹8,200 से ज्यादा लुढ़की; जानें आज के ताजा भाव
रायपुर : लाखों रूपये कीमत के सोने, चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी रसोईया गिरफ्तार
बिलासपुर : साथ में खींचे गये फोटो को गलत इस्तेमाल कर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसा उगाही करने वाली आरोपिया को किया गया गिरफ्तार
महिला की मांग में सिंदूर भरकर आरोपी ने बनाया था शारीरिक संबंध, बाद में पत्नी बनाकर रखने से किया इंकार, आरोपी गिरफ्तार..













