छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम का दोहरा ‘चरित्र’: बिलासपुर-दुर्ग में लू, बस्तर में बारिश का अलर्ट, जानें- रायपुर का हाल

Chhattisgarh Weather Update: बिलासपुर में रहा सर्वाधिक तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस। मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और झुलसाने वाली गर्मी ज्यादा रही।

रायपुर । Chhattisgarh Weather Update: छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में बन रहे उत्तरी व दक्षिणी हवा के संगम के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन झुलसाने वाली गर्मी और बढ़ी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छीटे भी पड़ सकते हैं। उत्तरी भाग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

मंगलवार को रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और झुलसाने वाली गर्मी ज्यादा रही। 

मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार की अपेक्षा 2.4 डिग्री कम है। साथ ही न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी तपिश से किसी भी प्रकार से राहत की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की ही संभावना है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बने रहे उत्तरी और दक्षिणी हवा के संगम के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में यह उतार-चढ़ाव है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक के साथ छीटे भी पड़ सकते हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!