छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के ताजे आंकड़े भयावह हैं। बुधवार रात आये आंकड़ों में 2106 नये संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,694 हो गई। वहीं 28 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,011 हो गई।
वहीं 49 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,749 हो गई। राज्य में 11,934 मरीजों का उपचार चल रहा है।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार आशंकाओं से तेज होती दिख रही है। एक सप्ताह के भीतर प्रदेश में कोरोना मरीजाें की संख्या तीन गुने के करीब हो गई है।
नोवेल कोरोना वायरस के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन-






















