छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, शीतलहर से ठिठुरा जशपुर, तीन डिग्री लुढका पारा..

उत्तर दिशा से आ रही हवाओं ने छत्‍तीसगढ़ के मौसम को सर्द कर दिया है। कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में जमकर पारा गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के करीब पहुंच गया है।

Chhattisgarh Weather Update: आसमान से बादल छंटने के बाद उत्तर दिशा से आ रही हवाओं ने छत्‍तीसगढ़ के मौसम को सर्द कर दिया है। अधिकतम में 2.2 और न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। सोमवार से दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है। इधर, कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में जमकर पाला गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

सर्दी के मौसम के आधे दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अगले एक माह में अच्छी ठंड पड़ सकती है। इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। रात के तापमान में गिरावट का दौर तेजी से शुरू हो गया है। साथ ही दिन का तापमान भी अब गिरने लगा है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रविवार को यह क्रमश: 29.8 व 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में भी ठंड से राहत नहीं पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने व उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा से चल रही ठंडी हवा का असर दिन में भी महसूस हुआ। लोग दिन में जगह-जगह धूप का आनंद लेते रहे। दिन में तापमान में ज्यादा नहीं बढ़ा और यह 22 डिग्री से नीचे बना रहा। मौसम विज्ञानी भट्ट के अनुसार अभी दो-तीन दिनों तक ठंड का तेवर इसी तरह का बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

Weather updates: बिलासपुर में फिर सुहाने लगी धूप,रात में बड़ी ठंड सोमवार सुबह से लोग घर व छतों में ताप रहे धूप, अब फिर से उत्तरी हवाओं के आने से वातावरण में नमी बढ़ गई है। यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। पेंड्रारोड में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

बिलासपुर। शहर में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। एक सप्ताह बाद धूप फिर सुहाने लगी है। ग्रामीण अचंल में कोहरा भी नजर आया। मौसम विभाग की मानें तो सर्दी अभी और बढ़ेगी।

मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा का आगमन शुरू हो गया है। मौसम 19 दिसंबर को भी शुष्क रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। अगले दो दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में कमी आएगी। इधर बिलासपुर शहर में ठंड बढ़ने लगी है।

चार दिन पहले 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस था। इसके कारण वातावरण में ठंडी का अहसास कम हो चुका था। अब फिर से उत्तरी हवाओं के आने से वातावरण में नमी बढ़ गई है। यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। पेंड्रारोड में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यानी शीतलहर जैसे स्थिति निर्मित होने की संभावना बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां शाम भी जल्दी हो रही है। दिन के अधिकतम तापमान में आज और गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। पारा 30 डिग्री सेल्सियस के भीतर आ सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान : शहर अधिकतम न्यूनतम बिलासपुर 28.4 13.2, पेंड्रारोड 26.2 9.6, अंबिकापुर 21.4 7.2, माना 28.4 13, जगदलपुर 29.6 12.6

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!