छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : दुर्ग में पारा 44° पार, 2 दिन पड़ेगी तेज गर्मी:बिलासपुर, रायगढ़ समेत 11 जिलों में लू चलेगी, रायपुर, अंबिकापुर में असर ज्यादा..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी और लू चलने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को दुर्ग और बिलासपुर सबसे गर्म रहे। दुर्ग में पारा 44.2 डिग्री और बिलासपुर में 43.7 डिग्री पहुंच गया।

मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ शामिल हैं। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बदलाव होने के आसार नहीं है।

रायपुर में पारा 44 डिग्री के करीब

रायपुर में गुरुवार को दिन का तापमान 43.2 डिग्री रहा। इस वजह से दिन में गर्मी का असर रहा। दोपहर को भीड़ वाली सड़कों पर भी ट्रैफिक कम था। वहीं रात का तापमान 29.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बिलासपुर में पारा 43 डिग्री के पार यहां दिन का तापमान 43.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था, वहीं रात का तापमान 25.4 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।

तेज गर्मी में यह रखें ध्यान

पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें।

दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले। इस दौरान धूप तेज होती है।

गर्मी में हल्के वजन, रंग या ढीले सूती कपड़े पहनें। अपने सिर को कपड़े से ढंक लें।

इमरजेंसी किट में जरूरी वस्तुएं जैसे- जल्दी खराब न होने वाला भोजन, पानी, दवाइयां, टॉर्च, बैटरी और प्राथमिक चिकित्सा किट रखें।

दुर्ग सबसे गर्म रहा

गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा। यहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 25.2 डिग्री रहा।

शहरों में ऐसा रहा तापमान / शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रायपुर 43.2 डिग्री 29.7 डिग्री

बिलासपुर 43.7 डिग्री 25.4 डिग्री

अंबिकापुर 40.4 डिग्री 19.6 डिग्री

जगदलपुर 38.1 डिग्री 25.9 डिग्री

दुर्ग 44.2 डिग्री 25.2 डिग्री

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!