छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : 10 वर्षों में दिसंबर में सर्वाधिक गर्म रहा मंगलवार, हल्की बारिश की संभावना…

CG Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में 09 से 11 दिसम्बर के मध्य कांकेर जिले के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ अधिकतम तापमान 28.0 से 29.0 सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 12.0 से 16.0 सेंटीग्रेड सुबह की हवा में 85 प्रतिशत आर्द्रता और शाम की हवा में 60 प्रतिशत आर्द्रता तथा आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 4.0 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू ने जिले के किसान भाईयों को सलाह दी है कि कटी हुई फसलों, अनाज, बीज तथा उर्वरकों से भरे बोरों तथा पशुओं के सूखे चारों को सुरक्षित सूखे स्थानों पर ढक कर रखें।

धान उपार्जन केन्द्रों में अनाज से भरे बोरों को ढंकने की व्यवस्था बनाये रखें। गोभीवर्गीय फसलों की जल्द से जल्द तोड़ाई करें, बदली के मौसम को देखते हुए दलहन, तिलहन एवं सब्जी वर्गीय फसलों में माहू के प्रकोप की आशंका है इसलिए लगातार फसलों की निगरानी रखें एवं प्रकोप दिखने पर नीम आधारित कीटनाशक का छिड़काव करें।

प्रदेश में सबसे ठंडा कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अब उत्तर से ठंडी हवा आ रही है। संभावना है कि 10 दिसंबर के बाद से प्रदेश में ठिठुरन होने लगेगी।

प्रदेश में मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव हुआ है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में बहुत से क्षेत्रों में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो गई।

रायपुर में बीते 10 वर्षों में दिसंबर में मंगलवार सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। बीते 10 वर्षों में शहर का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री से अधिक नहीं गया था।

प्रदेश में सबसे ठंडा कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अब उत्तर से ठंडी हवा आनी शुरू हो गई है। संभावना है कि 10 दिसंबर के बाद से प्रदेश में ठिठुरन होने लगेगी। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा और ठंड बढ़ेगी।

रायपुर का में इस प्रकार रहा दिसंबर का न्यूनतम तापमान

2011 9.9, 2012 11.9, 2013 9.2, 2014 10.7, 2015 11.0, 2016 11.3, 2017 8.9, 2018 9.6, 2019 10.5, 2020 9.2, 2021 डाटा उपलब्ध नहीं, 2022 15.6 (छह दिसंबर)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!