छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: कल से फिर बदलेगा मौसम…बढ़ेगी ठंड:शुष्क हवा चलने से गिरेगा रात का पारा..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में कल (शुक्रवार) से फिर ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, उसके बाद मौसम साफ होते ही रात के तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार को सबसे ठंडा बलरामपुर रहा जिसका न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा। 18 जनवरी से पश्चिमी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) बन रहा है। इससे उत्तर भारत से शुष्क और ठंडी हवा प्रदेश में पहुंचेगी जिससे ठंड बढ़ेगी।

रायपुर में रात का तापमान 3 डिग्री ज्यादा

आज बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने संभावना है। बुधवार को रायपुर में रात का पारा 16.5 डिग्री रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक था। वहीं दिन का तापमान 29 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 1.2 डिग्री अधिक था।

नमी के कारण छाए रहेंगे बादल

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र से आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं। इससे रात का तापमान बढ़ गया है। बुधवार को प्रदेश के सभी स्थानों पर बादलों के कारण दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास रहा। बस्तर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक था। वहीं मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात का पारा नॉर्मल से थोड़ा कम रहा।

ठंड में मामूली बढ़ोतरी होगी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में मौसम स्थिर रहेगा। न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि एक-दो दिन बाद तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इससे राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड में मामूली बढ़ोतरी होगी।

बिलासपुर में रात में ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी: न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट

बिलासपुर में रात में ठंड कंपकंपाने लगी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर पारा 13.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है। बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वातावरण में इसका असर दिखा। जिसके चलते आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान स्थिर रहा।

रायगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मौसम में नमी और हल्की ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास अभी भी हो रहा है। लोग इससे बचाव के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं।

शहरों में ऐसा रहा तापमान/ शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रायपुर 28 डिग्री 15 डिग्री

बिलासपुर 27.6 डिग्री 13.3 डिग्री

अंबिकापुर 25.4 डिग्री 7.8 डिग्री

जगदलपुर 28 डिग्री 15.7 डिग्री

दुर्ग 29.5 डिग्री 13.4 डिग्री

राजनांदगांव 27.5 डिग्री 15 डिग्री

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!