छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ में करवट लेगा मौसम, ठंड के बीच इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्‍ट अपडेट..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब की स्थिति बनने से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसका असर अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यूतनम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

यह बन रहा है सिस्टम

एक गहरा अवदाब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। उसके बाद इसके लगातार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, श्रीलंका तट को छुते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से दक्षिणी छत्तीसगढ़ से 30 नवंबर से वर्षा का दौर शुरू हाेने की संभावनाएं बन रही हैं।

नमी का भी प्रारंभ जारी

अवदाब के बनने की वजह से प्रदेश के दक्षिणी भाग में वातावरण के मध्य स्तर पर नमी की आगमन के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं तथा न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। इसी बीच प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में बदला स्कूलों का समय

प्रदेश के बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि, राजधानी रायपुर में शीतलहर का इंतजार हो रहा है। जिन स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां छोटे बच्चों की कक्षाएं सुबह की पाली में और बड़े बच्चों की कक्षाएं दोपहर की पाली में आयोजित की जा रही हैं।

अधिक दूरी वाले स्कूलों के छात्र सुबह 6-6:30 बजे घर से निकलने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

बिलासपुर मौसम अपडेट : ठंड के साथ बादलों का वेलकम, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, मौसम बना सकता है इस साल नया रिकार्ड

बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक जोरदार ठंडी रही। दिन में भी नमी का अहसास हुआ। धूप अच्छी लग रही थी।

बंगाल की खाड़ी पर अवदाब

एक गहरा अवदाब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। उसके बाद इसके लगातार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, श्रीलंका तट को छूते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है।

वर्षा की बन रही संभावना

प्रदेश के दक्षिणी भाग में वातावरण के मध्य स्तर पर नमी की आगमन के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं तथा न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। 30 नवंबर से वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। एक दिसंबर से छत्तीसगढ के शेष हिस्सों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

आज से नजर आएंगे बादल

प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ के जिलों में 29 से बादल छाने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान

  • 28 नवंबर 12.6
  • 27 नवंबर 13
  • 26 नवंबर 13.4
  • 25 नवंबर 14.4
  • 24 नवंबर 13.4
  • 23 नवंबर 14.4
  • 22 नवंबर 14.4

प्रमुख शहरों का तापमान/ शहर अधिकतम न्यूनतम

  • बिलासपुर 27.2 12.8
  • पेंड्रारोड 25.4 09.6
  • अंबिकापुर 25.6 08.5
  • माना 27.2 12.6
  • जगदलपुर 28.1 11.9

शीतलहर से बच्चों की सुरक्षा, स्कूलों के समय में बदलाव की मांग,न्यायधानी सहित प्रदेश में कड़ाके की ठंड

उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चल रही है।बिलासपुर में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रितेश शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

सर्दी के कारण बच्चों को स्वास्थ्य समस्याएं

पत्र में मांग किया है कि कक्षा पांचवी तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर सुबह नौ बजे से शुरू किया जाए। वर्तमान में अधिकतर स्कूल सुबह सात बजे से प्रारंभ होते हैं। जिससे बच्चों को ठंड में सुबह जल्दी उठने और स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शर्मा ने कहा कि सर्दी के कारण बच्चों को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। जिससे उनकी पढ़ाई और मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!